बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सोने के भाव में तेजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 333.47 अंक बढ़कर 39067.33 के स्तर पर पहुंचा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 112.90 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद ये 11,754.70 के स्तर पर पहुंच गया।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिनभर के कारोबार के बाद शुक्रवार को बीपीसीएल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, ग्रासिम और एयरटेल के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, बैंक, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और एनर्जी शामिल हैं।
सोने के भाव में तेजी
मजबूत वैश्विक रुख के बीच सटोरियों के सौदे बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोना 0.08 फीसदी बढ़कर 31,937 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, जून महीने में डिलिवरी वाला सोना 26 रुपये यानी 0.08 फीसदी बढ़कर 31,937 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 13,819 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, अगस्त डिलिवरी वाला सोना 36 रुपये यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 32,116 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 9,043 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख से वायदा कारोबार में सोने के भाव में तेजी रही।
वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में सोना 0.48 फीसदी बढ़कर 1,281.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
चांदी वायदा भाव 222 रुपये बढ़ा
मजबूत वैश्विक रुख के साथ सटोरियों के सौदे बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी 0.59 फीसदी बढ़कर 37,679 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई महीने में डिलिवरी वाला चांदी अनुबंध 222 रुपये यानी 0.59 फीसदी बढ़कर 37,679 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 12,712 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, जुलाई में डिलिवरी वाली चांदी 197 रुपये यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 38,255 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। इसमें 8,898 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के सौदे बढ़ाने के साथ कीमती धातु में मजबूत वैश्विक रुख से वायदा कारोबार में चांदी के भाव में तेजी रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सिंगापुर में चांदी 1.24 फीसदी बढ़कर 15.05 डॉलर प्रति औंस पर रही।