{"_id":"5ede0fe18ebc3e90731e75e8","slug":"share-market-closing-today-in-green-mark-again-sensex-nifty-ended-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 83 अंक और निफ्टी 25 अंक ऊपर हुआ बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 83 अंक और निफ्टी 25 अंक ऊपर हुआ बंद
Mon, 08 Jun 2020 03:46 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 08 Jun 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को फिर शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 83.34 अंक ऊपर 34370.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.25 फीसदी उछलकर 25.30 अंक ऊपर 10167.45 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, गेल, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, आईओसी, टाटा मोटर्स, टाइटन और बजाज फिन्सर्व के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जी लिमिटेड, श्री सीमेंट, एम एंड एम, इंफ्राटेल, सिप्ला, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, ग्रासिम और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, ऑटो मेटल, पीएसयू बैंक, फार्मा और मीडिया लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और आईटी लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
हरे निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार में रौनक बरकरार रही और यह हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 540.03 अंक (1.58 फीसदी) ऊपर 34827.27 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 1.71 फीसदी यानी 173.60 अंकों की बढ़त के साथ 10315.17 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 306.54 अंक ऊपर 34287.24 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.13 फीसदी उछलकर 113.05 अंक ऊपर 10142.15 के स्तर पर बंद हुआ था।