फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing sensex below 31500 nifty below 9200

मामूली गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 31500 और निफ्टी 9200 के नीचे बंद

Fri, 15 May 2020 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 15 May 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
share market closing sensex below 31500 nifty below 9200

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 25.16 अंक नीचे 31097.73 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 5.90 अंक नीचे 9136.85 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे टूटा
विदेशी मुद्रा बाजार में शुक्रवार को रुपया शुरुआती कारोबार के दौरान हासिल की गई बढ़त को बरकरार नहीं रख सका और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे टूटकर 75.58 के स्तर पर बंद हुआ। मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक निवेशक राजकोषीय राहत पैकेज की अन्य घोषणाओं का इंतजार कर रहे थे और इसके चलते वित्तीय बाजारों में बढ़ते जोखिमों के बीच रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 75.51 पर खुला, लेकिन शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख सका और 75.58 के स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से दो पैसे कम है। कारोबारी सत्र के दौरान रुपये ने 75.45 के ऊपरी स्तर और 75.59 के निचले स्तर को छुआ। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे गिरकर 75.56 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3967 नए मामले सामने आए हैं जबकि 100 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 81,970 हो गई है, जिनमें 51,401 सक्रिय हैं, 27,920 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2649 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज वेदांता लिमिटेड, भारती एयरटेल, बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी, हिंडाल्को, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस और नेस्ले इंडिया हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एम एंड एम, जी लिमिटेड, एक्सिस बैंक, इंफ्राटेल, यूपीएल, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, सन फार्मा, बजाज फिन्सर्व और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, आईटी, मीडिया, फार्मा, ऑटो और रियल्टी शामिल हैं।


गुरुवार को गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को निवेशकों की 1.99 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई थी। सेंसेक्स 2.77 फीसदी की गिरावट के साथ 885.72 अंक नीचे 31122.89 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.57 फीसदी की गिरावट के साथ 240.80 अंक नीचे 9142.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed