लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सोना और चांदी के दाम में बढ़ोतरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 353.87 अंक गिरकर 38585.35 के स्तर पर पहुंचा। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 88.40 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद ये 11,583.60 के स्तर पर पहुंच गया।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को टाटा मोटर्स, विप्रो, सिप्ला और एचयूएल के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टीसीएस और यूपीएल के स्टॉक्स शामिल हैं। बुधवार को जेट एयरवेज के शेयर में करीब दो फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो ऑटो और फार्मा के अतिरिक्त बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें बैंकिंग क्षेत्र, मेटल, आईटी, इंफ्रा, और एफएमसीजी शामिल हैं।
सोने की कीमत में 90 रुपये की तेजी
बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत में 90 रुपये की तेजी रही। इस तेजी के बाद सोने का भाव 33070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर सोने के 1300 डॉलर प्रति औंस को पार कर जाने से ये तेजी आई।
महंगी हुई चांदी
वहीं अगर चांदी की बात करें तो चांदी की मांग बढ़ने से इसमें बड़ा उछाल आया है। चांदी हाजिर 715 रुपये की छलांग लगाकर 28 मार्च के बाद के उच्चतम स्तर 38725 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी का भाव
विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को सोना 0.33 डॉलर की मामूली गिरावट के बाद 1303.90 प्रति औंस पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर के दाम में बढ़ोतरी हुई। चांदी हाजिर 0.02 डॉलर चढ़कर 15.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।