टाटा स्टील के शेयर में भारी गिरावट, लाल निशान पर बंद हुआ बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 491.28 अंकों की गिरावट के साथ 38960.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 148.40 अंकों की गिरावट के साथ 11674.90 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
सोमवार को यस बैंक, जी एंटरटेनमेंट, कोल इंडिया और विप्रो के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, ओएनजीसी और टाटा मोटर्स के स्टॉक्स शामिल हैं।
टाटा स्टील के शेयर में भारी गिरावट
सोमवार को टाटा स्टील के शेयर में भारी गिरावट आई। 5.78 फीसदी की गिरावट के बाद सोमवार को टाटा स्टील का शेयर 472.80 के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक के शेयर भी टूटा
सोमवार को इंडसइंड बैंक के शेयर में भारी गिरावट आई। 1.66 फीसदी की गिरावट के बाद सोमवार को इंडसइंड बैंक का शेयर 1403.05 के स्तर पर बंद हुआ।
इससे पहले शुक्रवार को भी इंडसइंड बैंक के शेयर में भारी गिरावट आई थी। 4.59 फीसदी की गिरावट के बाद शुक्रवार को इंडसइंड बैंक का शेयर 1420.50 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो दिनभर के कारोबार के बाद सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, बैंक, फार्मा और इंफ्रा शामिल हैं।
39404.29 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स
सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 47.78 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 39404.29 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22.90 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 11800.40 के स्तर पर खुला था।
32,999 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया सोना
हाजिर बाजार के नकारात्मक रुख के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने का भाव 46 रुपये घटकर 32,999 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
एमसीएक्स में अगस्त डिलिवरी वाले अनुबंध में सोना का वायदा भाव 46 रुपये अथवा 0.14 फीसदी घटकर 32,999 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। जिसमें 17,340 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी तरह अक्टूबर डिलिवरी वाले अनुबंध में सोने का भाव 61 रुपये अथवा 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 33,158 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 2,601 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि वायदा कारोबार में सोने में गिरावट मुख्यत: कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार कम करने की वजह से आया।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 1,341.80 डॉलर रह गया।