सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 400 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 100 अंक फिसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 407.14 अंकों की गिरावट के साथ 39194.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107.70 अंकों की गिरावट के बाद 11724.10 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन टेक महिंद्रा, इंडियाबुल्स हाउसिंग, यूपीएल और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिगग्ज शेयरों की बात करें तो इनमें यस बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी, कोल इंडिया और हीरो मोटोकॉर्प के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो शुक्रवार को पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, फार्मा, एनर्जी, मेटल, आईटी, इंफ्रा और एफएमसीजी शामिल है।
लाल निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 159.11 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 39442.52 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.40 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के बाद 11787.40 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 488.89 अंक यानी 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ 39601.63 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 140.30 अंक यानी 1.20 फीसदी की बढ़त के बाद 11831.80 के स्तर पर बंद हुआ था।