तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 39,400 के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 311.98 अंकों की बढ़त के साथ 39434.94 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 96.80 अंकों की बढ़त के बाद 11796.50 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दूसरे कारोबारी दिन जेएसड्ब्ल्यू स्टील, बीपीसीएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो इनमें यस बैंक, भारती इंफ्राटेल, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और एल एंड टी के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सभी सेक्ट्र्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एनर्जी, मेटल, ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, इंफ्रा और एफएमसीजी शामिल हैं।
लाल निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 137.85 अंकों की गिरावट के बाद 38985.11 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.50 अंकों की गिरावट के साथ 11658.20 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 71.53 अंकों की गिरावट के साथ 39122.96 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.40 अंकों की गिरावट के बाद 11699.70 के स्तर पर बंद हुआ था।