लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 53.73 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 40,248.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 24.10 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के बाद 11,917.20 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को इंफ्राटेल, बजाज फाइनेंस, यस बैंक, यूपीएल, भारती एयरटेल, बजाज फिन्सर्व, एसबीआई, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जी लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, इंफोसिस, ग्रासिम, कोल इंडिया, जेएसडब्स्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मंगलवार को एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, आईटी, मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 55.33 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के बाद 40,357.29 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 29.65 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 11,970.95 के स्तर पर खुला था।
सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 136.93 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 40,301.96 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 54.55 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के बाद 11,945.15 के स्तर पर बंद हुआ था।