गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, वायदा बाजार में सोना 29 रुपये टूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 135.09 अंकों की गिरावट के बाद 37847.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 60 अंकों की गिरावट के बाद 11271 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग, यूपीएल, अडाणी पोर्ट्स और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, एशियन पेंट्स, एचयूएल, एचडीएफसी और एचसीएल टेक के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो मेटल में दो फीसदी की गिरावट देखी गई। वहीं ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा, आईटी और फार्मा भी लाल निशान पर बंद हुए।
हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 75.48 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 38058.22 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 18.80 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11349.80 के स्तर पर खुला था।
मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
मंगलवार सेंसेक्स 48 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 37,983 के स्तर पर और निफ्टी 15 अंकों की कमजोरी के साथ 11,331 पर बंद हुआ था। मिडकैप इंडेक्स ने आधा फीसदी की कमजोरी और स्मॉलकैप इंडेक्स ने आधी फीसदी की तेजी दर्ज की थी।
वायदा कारोबार में सोना टूटा
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच प्रतिभागियों के सौदा कम किये जाने से बुधवार को वायदा बाजार में सोना 29 रुपये टूटकर 34,992 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त अनुबंध के सौदों के लिए सोने का वायदा भाव 29 रुपये यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 34,992 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 14,649 लॉट का कारोबार हुआ। वहीं अक्टूबर अनुबंध के सौदों के लिए सोने का वायदा भाव 31 रुपये यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 35,532 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 15,440 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
कारोबारियों ने कहा कि प्रतिभागियों के सौदा घटाने से मुख्य रूप से वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। न्यूयॉर्क में सोना 1,421.70 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।
हाजिर मांग बढ़ने से चांदी का वायदा भाव चढ़ा
वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच सटोरियों के सौदे बढ़ाने से वायदा बाजार में बुधवार को चांदी 78 रुपये मजबूत होकर 41,512 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर अनुबंध वाली चांदी 78 रुपये यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 41,512 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसमें 19,588 लॉट का कारोबार हुआ। वहीं, दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी भी 105 रुपये यानी 0.25 फीसदी चढ़कर 42,274 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। इसमें 1,102 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों के मुताबिक मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सटोरियों के सौदे बढ़ाने से चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.24 फीसदी मजबूत होकर 16.52 डॉलर प्रति औंस पर रही।