फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark on tuesday gold price increased

दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स में 289 अंकों की गिरावट, सकारात्मक रुख के चलते सोना वायदा तेज

Tue, 30 Jul 2019 03:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 30 Jul 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
share market closing in red mark on tuesday gold price increased

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 289.13 अंकों की गिरावट के बाद 37397.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 103.80 अंकों की गिरावट के बाद 11085.40 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद भारती एयरटेल, टीसीएस, एचसीएल टेक, आईटीसी और एचयूएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, हीरो मोटोकॉर्प, सन फार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। पीएसयू बैंक में 4.9 फीसदी की गिरावट आई, मेटल में 3.3 फीसदी की गिरावट आई, ऑटो दो फीसदी टूटा और फार्मा में 2.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 136.02 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 37822.39 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 44.70 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11233.90 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

सोमवार को सेंसेक्स 196.42 अंकों की गिरावट के बाद 37686.37 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 92.10 अंकों की गिरावट के बाद 11192.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Trending Videos

share market closing in red mark on tuesday gold price increased
सोना (फाइल फोटो)

सकारात्मक घरेलू रुख के चलते सोना वायदा तेज

स्थिर घरेलू संकेतों के बीच सटोरियों के दांव बढ़ाने से मंगलवार को सोना वायदा भाव 0.02 फीसदी बढ़कर 34,717 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। 

एमसीएक्स में सोना अगस्त डिलिवरी आठ रुपये अथवा 0.02 फीसदी बढ़कर 34,717 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। अगस्त के अनुबंधों में 11,279 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह सोना अक्टूबर डिलीवरी के लिए 18,423 लॉट के कारोबार में भाव 69 रुपये अथवा 0.2 रुपये की बढ़त के साथ 35,452 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 

इसी बीच वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.36 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,438.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

वैश्विक संकेतों से चांदी के वायदा भाव में तेजी

वैश्विक बाजारों के स्थिर रुख के बीच सटोरियों के अपने सौदे बढ़ाने से मंगलवार को चांदी वायदा भाव 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 41,223 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

एमसीएक्स पर सितंबर डिलिवरी सौदों के लिए चांदी वायदा भाव 28 रुपये अथवा 0.07 फीसदी बढ़कर 41,223 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसके लिए 17,680 लॉट का कारोबार हुआ। दिसंबर डिलिवरी वाला अनुबंध 12 रुपये अथवा 0.03 फीसदी की तेजी के साथ 41,950 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसमें 1,182 लॉट का कारोबार हुआ। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.18 फीसदी बढ़कर 16.47 डॉलर प्रति औंस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed