फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market closing in red mark on thursday sensex nifty both fell

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 290 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11,500 के नीचे

Thu, 10 Oct 2019 03:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 10 Oct 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
Share market closing in red mark on thursday sensex nifty both fell

दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 297.55 अंक यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के बाद 37,880.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 78.75 अंक यानी 0.70 फीसदी की गिरावट के बाद 11,234.55 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, ग्रासिम, रिलायंस, हिंदुस्तान युनिलीवर, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, टाइटन, सन फार्मा और विप्रो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों में यस बैंक, इंडसइंड बैंक, गेल, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, वेदांता लिमिटेड, एसबीआई, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो गुरुवार को सभी सेक्टर्स लाल निसान पर बंद हुए। इनमें बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाल निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 80.76 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 38,097.19 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 32.80 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 11,280.50 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार के बाद पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 645.97 अंक यानी 1.72 फीसदी की बढ़त के बाद 38,177.95 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 186.90 अंक यानी 1.68 फीसदी की बढ़त के बाद 11,313.30 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed