{"_id":"5d67a6908ebc3e014f25c2d6","slug":"share-market-closing-in-red-mark-on-thursday-sensex-fell-more-then-380-pts","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 380 से ज्यादा अंकों की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 380 से ज्यादा अंकों की गिरावट
Thu, 29 Aug 2019 03:48 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 29 Aug 2019 03:48 PM IST
सार
- सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार
- सेंसेक्स 382.91 अंकों की गिरावट के बाद 37,068.93 के स्तर पर बंद हुआ
- निफ्टी 97.80 अंकों की गिरावट के बाद 10,948.30 के स्तर पर बंद हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 382.91 अंकों की गिरावट के बाद 37,068.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 97.80 अंकों की गिरावट के बाद 10,948.30 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल निशान पर बंद हुए ये शेयर
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ), एचडीएफसी, यस बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
विज्ञापन
बढ़त के साथ बंद हुए ये शेयर
वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें सन फार्मा, भारती इंफ्राटेल, वेदांता, जेएसडब्ल्यू स्टी, और एनटीपीसी के शेयर शामिल हैं।सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो बैंक, एफएमसीजी और ऑटो लाल निसान पर बंद हुए। वहीं फार्मा, मेटल और इंफ्रा हरे निसान पर बंद हुए।गिरावट के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 151.90 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 37,299.94 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 47.60 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,998.50 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन