बजट से पहले बाजार गिरावट पर हुआ बंद, 41,000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट 2020 के एक दिन पहले और सप्ताह के पांचवे कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 190.33 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के बाद 40,723.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.70 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के बाद 11,962.10 के स्तर पर बंद हुआ। एक फरवरी 2020 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इसलिए कल शनिवार को भी बाजार खुला रहेगा।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, टाइटन, इंफ्राटेल, हीरो मोटोकॉर्प और यस बैंक के शेयर बढ़त पर बंद हुए। वहीं टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, पावर ग्रिड, यूपीएल, आईओसी, बीपीसीएल, एचसीएल टेक, टीसीएस, जेएसडब्ल्यू स्टील और गेल के शेयर गिरावट पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया और ऑटो लाल निशान पर बंद हुए।
41,089.66 पर खुला था सेंसेक्स
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 175.84 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के बाद 41,089.66 के स्तर पर खुला थी। वहीं निफ्टी 59.85 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के बाद 12,095.65 के स्तर पर खुला था।
गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को सेंसेक्स 284.84 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के बाद 40,913.82 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 93.70 अंक यानी 0.77 फीसदी की गिरावट के बाद 12,035.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण को लोकसभा में पेश कर दिया है। आर्थिक सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि अगले वित्त वर्ष में विकास दर छह से 6.5 फीसदी के बीच रह सकती है।