फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark on monday

दिनभर के कारोबार के बाद सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ बाजार

Mon, 16 Sep 2019 03:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 16 Sep 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
share market closing in red mark on monday
शेयर मार्केट

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 261.68 अंकों की गिरावट के बाद 37,123.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 82.60 अंकों की गिरावट के बाद 10,993.30 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को बीपीसीएल, एसबीआई, एम एंड एम, यूपीएल और यस बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें टाइटन कंपनी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया और नेस्ले इंडिया के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो बैंक, ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा और ऑयल एंड गैस लाल निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरावट के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान खुला था। सेंसेक्स 176.72 अंकों की गिरावट के बाद 37,208.27 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 60.90 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11,015 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 280.71 अंकों की तेजी के साथ 37384.99 और निफ्टी 93.10 अंकों की बढ़त के साथ 11075.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed