फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market closing in red mark on monday sensex nifty both fell

दिनभर के कारोबार के बाद लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 141 अंक टूटा सेंसेक्स

Mon, 07 Oct 2019 03:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 07 Oct 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Share market closing in red mark on monday sensex nifty both fell

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 141.33 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के बाद 37,531.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 48.35 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद 11,126.40 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को जी एंटरटेनमेंट, ब्रिटानिया, एक्सिस बैंक और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। यस बैंक के शियर में 7.59 फीसदी की बढ़त आई, जिसके बाद ये 45.35 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 45.95 के स्तक पर खुला था। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों में बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, ओएनजीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और सिप्ला शामिल हैं। 

विज्ञापन

गिरावट के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 86.40 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के बाद 37,586.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 35.80 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के बाद 11,138.95 के स्तर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में जोरदार गिरावट आई थी। सेंसेक्स 433.56 अंक यानी 1.14 फीसदी की गिरावट के बाद 37,673.31 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 139.20 अंक यानी 1.23 फीसदी की गिरावट के बाद 11,174.80 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed