फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market closing in red mark on monday DHFL share fell

39 फीसदी टूटा इंडियाबुल्स का शेयर, सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ बाजार

Mon, 30 Sep 2019 03:56 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 30 Sep 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Share market closing in red mark on monday DHFL share fell

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 155.24 अंकों की गिरावट के बाद 38,667.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 37.90 अंकों की गिरावट के बाद 11,474.50 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को इंडसइंड बैंक, एसबीआई, जी एंटरटेनमेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें भारती एयरटेल, यूपीएल, एचसीएल टेक, इंफोसिस और आईटीसी के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

इंट्राडे कारोबार में 38.5 फीसदी नीचे लुढ़का इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस

इंट्राडे कारोबार में बीएसई पर इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों ने 38.5 फीसदी गिरावट के साथ 240.10 रुपये का निचला स्तर छू लिया। यह कंपनी के शेयरों की अब तक की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट है। इस स्तर पर आखिरी बार कंपनी के शेयर चार जुलाई 2014 को थे, जब ये 242.95 रुपये पर बंद हुए थे। दोपहर करीब दो बजे कंपनी के शेयर 33.48 फीसदी गिरावट के साथ 259.05 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 389.45 रुपये पर बंद हुए थे। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में सोमवार को अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं लक्ष्मी विलास बैंक पर प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (पीसीए) के तहत आरबीआई की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के कारण इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में गिरावट को और बल मिला। लक्ष्मी विलास बैंक और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस विलय की योजना पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीएचएफएल के शेयर में गिरावट

ऋण के बोझ से दबी आवास वित्त क्षेत्र की कंपनी डीएचएफएल के शेयर में 3.55 अंक यानी 8.40 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद ये 38.70 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में डीएचएफएल का शेयर 43.15 के स्तर पर खुला था। डीएचएफएल का वित्तीय संकट पिछले साल के अंत में आईएलएफएस के दिवालिया होने के बाद सामने आया।

यस बैंक के शेयर में भी आई गिरावट

सोमवार को यस बैंक के शेयर में सात अंक यानी 14.36 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद ये 41.75 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यस बैंक का शेयर 48.25 के स्तर पर खुला था। 

टूटा रिलायंस कैपिटल का शेयर

एडीएजी ग्रुप कंपनी रिलायंस कैपिटल का शेयर भी सोमवार को गिरा। इसमें 3.50 अंक यानी 12.52 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद ये 24.45 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में ये 28.30 के स्तर पर खुला था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आईटी, इंफ्रा, एनर्जी और एफएमसीजी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ऑटो, बैंक, फार्मा और मेटल सोमवार को लाल निशान पर बंद हुए। 

38,704.03 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 118.54 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के बाद 38,704.03 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 34.90 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के बाद 11,477.50 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह करीब 11:45 बजे सेंसेक्स में 293.80 अंकों की गिरावट आई थी, जिसके बाद ये 38,528.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 86.70 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के बाद 11,425.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 167.17 अंकों की गिरावट के बाद 38,822.57 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 58.70 अंकों की गिरावट के बाद 11,512.50 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed