रेपो रेट पर RBI के फैसले से शेयर बाजार प्रभावित, 280 से ज्यादा अंक टूटा सेंसेक्स
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 286.35 अंकों की गिरावट के बाद 36,690.50 के स्तर पर बंद हुआ
- निफ्टी 92.80 अंकों की गिरावट के बाद 10,855.50 के स्तर पर बंद हुआ
- आरबीआई द्वारा रेपो रेट पर फैसले से शेयर बाजार प्रभावित हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 286.35 अंकों की गिरावट के बाद 36,690.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 92.80 अंकों की गिरावट के बाद 10,855.50 के स्तर पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में की गई कटौती, जीडीपी के अनुमान और नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर ( NEFT ) पर बैंक के फैसले से शेयर बाजार प्रभावित हुआ।
आरबीआई ने लिया फैसला
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक में लगातार चौथी बार रेपो रेट में कटौती की गई है। फैसले के अनुसार रेपो रेट को घटाकर 5.40 फीसदी कर दिया गया है। नौ सालों में पहली बार रेपो रेट इतना कम हुआ है। आरबीआई ने रेपो रेट में 35 आधार अंकों की कटौती की है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने रिवर्स रेपो रेट को 5.15 फीसदी कर दिया है। बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी का अनुमान सात फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया है।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद इंडियाबुल्स हाउसिंग, टाटा स्टील, एम एंड एम, टाटा मोटर्स और बीपीसीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें यस बैंक, सिप्ला, जी एंटरटेनमेंट, एचयूएल और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें इंफ्रा, ऑटो, बैंक, मेटल और एनर्जी शामिल है।
सपाट स्तर पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 34.75 अंकों की बढ़त के साथ 37,011.60 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 1.90 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,950.20 के स्तर पर खुला था।
मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 277.01 अंकों की बढ़त के बाद 36,976.85 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 85.70 अंकों की बढ़त के बाद 10,948.30 के स्तर पर बंद हुआ था।