फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark aftermath of drone attack on Saudi Arab

सऊदी तेल संकट से बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में भारी गिरावट

Tue, 17 Sep 2019 03:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 17 Sep 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
share market closing in red mark aftermath of drone attack on Saudi Arab
शेयर बाजार

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 642.22 अंकों की गिरावट के बाद 36,481.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 185.90 अंकों की गिरावट के बाद 10,817.60 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन

इसलिए आई गिरावट

ग्लोबल मार्केट में गिरावट और रुपये में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार एक बार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सऊदी अरब में आरामको के तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमले से कच्चे तेल की कीमतें प्रभावित हुई हैं और इसका भारत में भी तेल कंपनियों के शेयरों पर दबाव है। इस वजह से मंगलवार को भी बाजार में गिरावट जारी है। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें टाइटन कंपनी, गेल, एचयूएल और एशियन पेंट्स के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा, मेटल, एफएमसीजी, आईटी और फार्मा शामिल हैं। 

लाल निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 112.62 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के बाद 37,010.69 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 32.30 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,971.20 के स्तर पर खुला था। 



दोपहर 2:30 बजे के करीब सेंसेक्स 615.14 अंक यानी 1.66 फीसदी की गिरावट के बाद 36,508.17 के स्तर पर था। निफ्टी की बात करें, तो 178.20 अंक यानी 1.62 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,825.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 261.68 अंकों की गिरावट के बाद 37,123.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 82.60 अंकों की गिरावट के बाद 10,993.30 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed