फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark vodafone idea bharti airtel share price rise

सरकारी राहत की उम्मीद से वोडाफोन आइडिया व भारती एयरटेल के शेयर में जोरदार उछाल

Tue, 19 Nov 2019 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 19 Nov 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark vodafone idea bharti airtel share price rise

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 185.51 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के बाद 40,469.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 72.65 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के बाद 11,957.15 के स्तर पर बंद हुआ। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही उनको राहत देगी और महत्वपूर्ण एलान करेगी, जिसकी वजह से इनके शेयर में जोरदार उछाल आया। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को इंफ्राटेल, एक्सिस बैंक, रिलायंस, पावर ग्रिड, सिप्ला, ग्रासिम, एसबीआई, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, बजाज ऑटो, एम एंड एम, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी, टीसीएस और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

विज्ञापन

वोडाफोन आइडिया के शेयर में 38 फीसदी की बढ़त

मंगलवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर में 38.20 फीसदी यानी 1.70 अंक की बढ़त देखी गई, जिसके बाद यह 6.15 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 4.85 के स्तर पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 4.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारती एयरटेल के शेयर में भी आई बढ़त

मंगलवार को भारती एयरटेल के शेयर में 8.66 फीसदी यानी 35.45 अंक की बढ़त देखी गई, जिसके बाद यह 444.65 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 426.90 के स्तर पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 409.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो एफमसीजी, ऑटो, मीडिया और मेटल लाल निशान पर बंद हुए। वहीं आईटी, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए। 

बढ़त के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 104.22 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के बाद 40,388.41 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 29.45 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 11,913.95 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को 40,284.19 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 72.50 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के बाद 40,284.19 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.20 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के बाद 11,894.25 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed