फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark sensex nifty both are high

शेयर बाजार हुआ गुलजार, 40,650 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स

Thu, 07 Nov 2019 04:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 07 Nov 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark sensex nifty both are high
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 183.96 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 40,653.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50.05 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 12,016.10 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

इसलिए आई बढ़त

केंद्र सरकार ने बुधवार को रियल एस्टेट क्षेत्र को बड़ी राहत दी थी, जिससे बाजार प्रभावित हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधूरी पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये का एक विशेष फंड बनाने का एलान किया, जिसमें सरकार वैकल्पिक निवेश फंड (एआईएफ) के तौर पर 10,000 करोड़ का योगदान देगी।

विज्ञापन


बाकी 15,000 करोड़ के फंड के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहयोग करेंगे। बाद में इसमें और भी संस्थान जुड़ सकेंगे व फंड की राशि भी बढ़ाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को इंफ्राटेल, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता लिमिटेड, रिलायंस, आईटीसी, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यूपीएल, यस बैंक, गेल, बीपीसीएल, सिप्ला, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, हिंदुस्तान युनिलीवर, एक्सिस बैंक और एलएंडटी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो गुरुवार को ऑटो और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं प्राइवेट बैंक, मीडिया, रियल्टी, आईटी, मेटल और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए। 

बढ़त के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बढ़त देखी गई थी। आज सेंसेक्स 40,620.37 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला था। इसमें 150.59 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त आई। वहीं निफ्टी 38.85 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के बाद 12,004.90 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 221.55 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के बाद 40,469.78 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 43.80 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 11,961 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed