फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark sensex ends above 31000

कोरोना संकट के बीच बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, 31000 के ऊपर पहुंचा सेंसेक्स

Thu, 09 Apr 2020 03:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 09 Apr 2020 03:53 PM IST
सार

  • गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 1265.66 अंक बढ़कर 31159.62 के स्तर पर पहुंच गया।
  • साथ ही सभी सेक्टर्स भी बढ़त पर ही बंद हुए।

विज्ञापन
share market closing in green mark sensex ends above 31000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के चलते एशियाई शेयर बाजारों में गुरुवार को सकारात्मक रुख देखने को मिला। आज शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1265.66 अंक यानी 4.23 फीसदी की बढ़त के साथ 31159.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 354 अंक यानी 4 फीसदी की बढ़त के साथ 9102.75 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


बता दें कि आज इस सप्ताह ट्रेडिंग का यह आखिरी दिन था। 10 अप्रैल यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। वहीं, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है।
विज्ञापन


इसलिए आई तेजी
कोरोना वायरस संकट अपने चरम पर है और आगे स्थितियों में सुधार की संभावना है। इस दौरान कच्चे तेल के उत्पादन में भारी कटौती के अनुमानों के चलते तेजी देखने को मिली। निवेशकों को उम्मीद है कि संक्रमण कम होने से लॉकडाउन में कुछ राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो एम एंड एम, मारुति, सिप्ला, टाइटन, टाटा मोटर्स, वेदांता लिमिटेड, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉक्टर रेड्डी, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एल एंड टी और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स बढ़त पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, मीडिया, ऑटो, फार्मा, रियल्टी, बैंक, मेटल, आईटी, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

वैश्विक बाजारों का हाल
अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 3.44 फीसदी की बढ़त के साथ 779.71 अंक ऊपर 23,433.60 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 2.58 फीसदी बढ़त के साथ 203.64 अंक ऊपर 8,090.90 पर बंद हुआ। एसएंडपी 3.41 फीसदी बढ़त के साथ 90.57 पॉइंट ऊपर 2,749.98 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 6.63 पॉइंट चढ़कर 2,822.00 पर बंद हुआ। वही जापान, इटली, जर्मनी के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 581.10 अंक यानी 1.94 फीसदी की बढ़त के साथ 30475.06 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 171.85 अंक यानी 1.96 फीसदी की तेजी के साथ 8920.60 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.21 बजे सेंसेक्स में 995.45 अंक की तेजी देखी गई, जिसके बाद यह 30889.41 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 296.40 अंक बढ़कर 9045.15 के स्तर पर था।


बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 173.25 अंक यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 29893.96 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 43.45 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 8748.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed