फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark reliance share ended higher

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, रिलायंस के शेयर में जोरदार उछाल

Mon, 06 Jul 2020 03:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 06 Jul 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark reliance share ended higher
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.29 फीसदी की तेजी के साथ 465.86 अंक ऊपर 36487.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.47 फीसदी बढ़कर 156.30 अंक ऊपर 10763.65 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बजाज फाइनेंस, एम एंड एम, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, मारुति, वेदांता लिमिटेड, टीसीएस, टाटा स्टील और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज ऑटो, गेल, भारती एयरटेल, विप्रो, डॉक्टर रेड्डी, एचडीएफसी, सिप्ला, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफ्राटेल और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


रिलायंस के शेयर में जोरदार उछाल
सोमवार को मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का कुल बाजार पूंजीकरण 11.5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। रिलायंस का शेयर 67.10 अंक यानी 3.75 फीसदी की तेजी के साथ 1855 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 1805 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, मीडिया, पीएसयू बैंक, मेटल, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, ऑटो, आईटी और एफएमसीजी शामिल हैं। 

बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 299.02 अंक यानी 0.83 फीसदी ऊपर 36320.44 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.98 फीसदी यानी 103.90 अंकों की बढ़त के साथ 10711.25 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 177.72 अंक ऊपर 36021.42 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.53 फीसदी बढ़कर 55.65 अंक ऊपर 10607.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed