फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark reliance share also ended higher

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार, रिलायंस के शेयर में तेजी

Fri, 03 Jul 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 03 Jul 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark reliance share also ended higher
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 177.72 अंक ऊपर 36021.42 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.53 फीसदी बढ़कर 55.65 अंक ऊपर 10607.35 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, ग्रासिम, इंफ्राटेल, टाटा मोटर्स और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, जी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, सिप्ला, बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को, आईओसी और बजाज फिन्सर्व के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


रिलायंस के शेयर में बढ़त
अमेरिकी कंपनी इंटेल कॉरपोरेशन की इन्वेस्टमेंट आर्म इंटेल कैपिटल जियो प्लेटफॉर्म्स में 1894.50 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। इस निवेश से इंटेल कैपिटल की जियो प्लेटफॉर्म्स में 0.39 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्जमुक्त होने के बाद भी मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला जारी है। कुल 12 निवेशों के जरिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 25.09 फीसदी इक्विटी के लिए 1,17,588.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। दुनियाभर में बेहतरीन कंप्यूटर चिप बनाने कंपनी इंटेल कैपिटल ने 0.39 फीसदी इक्विटी के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 1,894.5 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इसके बाद रिलायंस के शेयर में बढ़त देखी गई और यह 27.65 अंक यानी 1.57 पीसदी की तेजी के साथ 1788 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, मीडिया, पीएसयू बैंक, मेटल और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं रियल्टी, फार्मा, ऑटो, आईटी और एफएमसीजी हरे निशान पर बंद हुए।

बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250.52 अंक यानी 0.70 फीसदी ऊपर 36094.22 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 0.72 फीसदी यानी 75.80 अंकों की बढ़त के साथ 10627.50 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.21 फीसदी की तेजी के साथ 429.25 अंक ऊपर 35843.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.17 फीसदी बढ़कर 121.65 अंक ऊपर 10551.71 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed