फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on wenesday sensex nifty high

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 40,600 के ऊपर पहुंचा सेंसेक्स

Wed, 20 Nov 2019 03:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 20 Nov 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark on wenesday sensex nifty high

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 181.94 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 40,651.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 59 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के बाद 11,999.10 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को जी लिमिटेड, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल, यस बैंक, रिलायंस, सिप्ला, कोल इंडिया और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंफ्राटेल, आईओसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, गेल, एसबीआई एचडीएफसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो पीएसयू बैंक और रियल्टी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं एफमसीजी, ऑटो, मीडिया और मेटल हरे निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़त के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 118.46 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 40,588.16 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 41.80 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के बाद 11,981.90 के स्तर पर खुला था।

मंगलवार को 40,469.70 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 185.51 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के बाद 40,469.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 72.65 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के बाद 11,957.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed