शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स में 645 अंकों की बढ़त, निफ्टी भी उछला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 645.97 अंक यानी 1.72 फीसदी की बढ़त के बाद 38,177.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 186.90 अंक यानी 1.68 फीसदी की बढ़त के बाद 11,313.30 के स्तर पर बंद हुआ।
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद बाजार में तेजी आई। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महंगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर के 17 फीसदी हो गया है।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को इंडसइंड बैंक, इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, एसबीआई और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों में यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, जी लिमिटेड, टाइटन और एचसीएल टेक के शेयर शामिल हैं।
सपाट स्तर पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 8.05 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के बाद 37,540.03 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 6.30 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के बाद 11,132.70 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर करीब 2:55 बजे सेंसेक्स 630.39 अंक यानी 1.68 फीसदी की बढ़त के बाद 38,162.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 170.25 अंक यानी 1.53 फीसदी की बढ़त के बाद 11,296.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार के बाद सोमवार को सेंसेक्स 141.33 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के बाद 37,531.98 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 48.35 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद 11,126.40 के स्तर पर बंद हुआ था।