फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on wednesday nifty increase

शेयर मार्केट: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, कमजोर वैश्विक रुख से सोना वायदा टूटा

Wed, 17 Jul 2019 03:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 17 Jul 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark on wednesday nifty increase

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 84.60 अंकों की बढ़त के बाद 39215.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 24.90 अंकों की बढ़त के बाद 11687.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग के शेयर में 3.38 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। यूपीएल का शेयर 2.78 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 2.21 फीसदी बढ़ा। वहीं एसबीआई और टेक महिंद्रा के शेयरों में क्रमश: 2.21 और 2.20 फीसदी की बढ़त देखी गई। 

विज्ञापन


गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो यस बैंक का शेयर 5.25 फीसदी टूटा। गेल और ओएनजीसी के शेयर में क्रमश: 2.68 और 1.54 फीसदी की गिरावट आई। वहीं एनटीपीसी का शेयर 1.41 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपाट स्तर पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 6.94 अंकों की बढ़त के साथ 39137.98 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 1.50 अंकों की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11661.10 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 234.33 अंकों की तेजी के साथ 39131.04 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 72 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 11661 के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था।

share market closing in green mark on wednesday nifty increase
सोना (फाइल फोटो)

कमजोर वैश्विक रुख से सोना वायदा टूटा

कमजोर वैश्विक रुख से बुधवार को सोने का वायदा भाव 0.14 फीसदी टूटकर 34,762 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का जुलाई आपूर्ति वाला अनुबंध 50 रुपये या 0.14 फीसदी के नुकसान से 34,762 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 17,067 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह सोने का अगस्त अनुबंध 47 रुपये या 0.13 फीसदी के नुकसान से 35,160 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 12,873 लॉट का कारोबार हुआ। 

न्यूयॉर्क में सोना 0.29 फीसदी के नुकसान से 1,407.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

चांदी का वायदा भाव 0.21 फीसदी चढ़ा

वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को चांदी का वायदा भाव 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 39,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का सितंबर अनुबंध 84 रुपये या 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 39,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 18,644 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह चांदी का दिसंबर अनुबंध 73 रुपये या 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 848 लॉट का कारोबार हुआ। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में चांदी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 15.66 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed