290 अंक बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 11,000 के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 291.62 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के बाद 38,506.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 87.15 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के बाद 11,428.30 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को वेदांता लिमिटेड, जी लिमिटेड, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, एम एंड एम, हिंदुस्तान युनिलीवर, ब्रिटानिया और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें भारती एयरटेल, इंफोसिस, इंफ्राटेल, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले इंडिया, यूपीएल, बजाज फिन्सर्व और एचडीएफसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मंगलवार को आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा और मीडिया शामिल हैं।
हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। सेंसेक्स 63.05 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 38,277.53 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 19.70 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद 11,360.85 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 87.39 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 38,214.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 24.75 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के बाद 11,329.80 के स्तर पर बंद हुआ था।