फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on tuesday nifty above 11100

लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

Tue, 27 Aug 2019 03:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 27 Aug 2019 03:53 PM IST
सार

  • लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार
  • सेंसेक्स 147.15 अंकों की बढ़त के बाद 37,641.27 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 47.50 अंकों की बढ़त के बाद 11,105.40 के स्तर पर बंद हुआ

विज्ञापन
share market closing in green mark on tuesday nifty above 11100
शेयर मार्केट (फाइल फोटो)

विस्तार

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 147.15 अंकों की बढ़त के बाद 37,641.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 47.50 अंकों की बढ़त के बाद 11,105.40 के स्तर पर बंद हुआ। नौ अगस्त के बाद आज पहली बार निफ्टी 11,100 के ऊपर बंद हुआ है।

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद टाटा मोटर्स के शेयर में 8.96 फीसदी की बढ़त आई। टाटा स्टील का शेयर 4.05 फीसदी बढ़कर बंद हुआ, यस बैंक का शेयर 3.25 फीसदी, एनटीपीसी का शेयर तान फीसदी, इंडसइंड बैंक का शेयर 2.95 फीसदी, एम एंड एम का शेयर 2.36 फीसदी, पावर ग्रिड का शेयर 1.82 फीसदी, एचडीएफसी का शेयर 1.75 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.66 फीसदी, आईटीसी का शेयर 1.50 फीसदी, ओएनजीसी का शेयर 1.37 फीसदी, बजाज ऑटो का शेयर 1.08 फीसदी, बजाज फाइनेंस का शेयर 1.01 फीसदी, रिलायंस का शेयर 0.71 फीसदी, एचसीएल टेक का शेयर 0.31 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 0.27 फीसदी, एक्सिस बैंक का शेयर 0.16 फीसदी, एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.06 फीसदी और एशियन पेंट्स का शेयर 0.03 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।

विज्ञापन


वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सन फार्मा का शेयर 0.55 फीसदी टूटा, टीसीएस का शेयर 1.49 फीसदी, टेक महिंद्रा का शेयर 2.26 फीसदी और भारती एयरटेल का शेयर 3.42 फीसदी टूटकर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 138.98 अंकों की बढ़त के बाद 37,633.10 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 44.70 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,102.60 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 792.96 अंक यानी 2.16 फीसदी की बढ़त के बाद 37,494.12 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 228.50 अंक यानी 2.11 फीसदी की बढ़त के बाद 11,057.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed