फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on thursday sensex nifty rose

266 अंकों की बढ़त के बाद बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 11,600 के नीचे

Thu, 11 Jul 2019 03:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 11 Jul 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark on thursday sensex nifty rose

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 266.07 अंकों की बढ़त के बाद 38823.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 84 अंकों की बढ़त के बाद 11582.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, वेदांता और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक और एल एंड टी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन

38768.70 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 211.66 अंकों की बढ़त के साथ 38768.70 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 59.50 अंकों की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11558.40 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 173.78 अंकों की गिरावट के बाद 38557.04 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 57 अंकों की गिरावट के बाद 11498.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

share market closing in green mark on thursday sensex nifty rose
सोना (फाइल फोटो)

हाजिर मांग से वायदा कारोबार में सोना मजबूत

सटोरियों के सौदे बढ़ाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 0.57 फीसदी बढ़कर 35,036 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के नए सौदे करने से वायदा कारोबार में सोने में तेजी रही। हालांकि, कमजोर वैश्विक रुख से तेजी पर थोड़ा अंकुश लगा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने में डिलिवरी वाला सोना 197 रुपये यानी 0.57 फीसदी बढ़कर 35,036 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 18,207 लॉट का कारोबार हुआ।  

विदेशी बाजार में, न्यूयॉर्क में सोना 0.84 फीसदी गिरकर 1,424.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

वायदा कारोबार में चांदी 141 रुपये उछली

मजबूत वैश्विक रुख के बीच सटोरियों के सौदे बढ़ाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी 141 रुपये उछल कर 38,461 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख के साथ प्रतिभागियों के सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में चांदी में तेजी देखने को मिली।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने की डिलिवरी वाली चांदी 141 रुपये यानी 0.37 फीसदी बढ़कर 38,461 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसमें 18,306 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी भी 211 रुपये यानी 0.54 फीसदी बढ़कर 39,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 705 लॉट का कारोबार हुआ। 

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.55 फीसदी बढ़कर 15.31 डॉलर प्रति औंस पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed