सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 12,000 के ऊपर
- दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।
- सेंसेक्स 147.37 अंकों की बढ़त के बाद 41,599.72 के स्तर पर बंद हुआ।
- निफ्टी 40.90 अंकों की बढ़त के बाद 12,256.80 के स्तर पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 147.37 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के बाद 41,599.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40.90 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 12,256.80 के स्तर पर बंद हुआ। निवेशकों ने इस अनुमान पर दांव लगाया कि पश्चिम एशिया में तनाव अब और नहीं बढ़ेगा।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को कोल इंडिया, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, गेल, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, जी लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, विप्रो, भारती एयरटेल, ब्रिटानिया, एक्सिस बैंक और इंफ्राटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज प्राइवेट बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मेटल, रियल्टी, आईटी, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी और ऑटो शामिल हैं।
हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 154.03 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 41,606.38 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 47.45 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के बाद 12,263.35 के स्तर पर खुला था।
गुरुवार को 41,452.35 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 634.61 अंक यानी 1.55 फीसदी की बढ़त के बाद 41,452.35 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 190.55 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के बाद 12,215.90 के स्तर पर बंद हुआ था।