फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on monday sensex up by more than 790 pts

जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 790 अंकों से भी ज्यादा की बढ़त

Mon, 26 Aug 2019 04:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 26 Aug 2019 04:00 PM IST
सार

  • सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार
  • सेंसेक्स 792.96 अंकों की बढ़त के बाद 37,494.12 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 228.50 अंकों की बढ़त के बाद 11,057.90 के स्तर पर बंद हुआ

विज्ञापन
share market closing in green mark on monday sensex up by more than 790 pts
शेयर मार्केट

विस्तार

शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था में व्याप्त मंदी को दरकिनार करते हुए कहा था कि आर्थिक सुधार पर सरकार लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही पूरी दुनिया में इस वक्त मंदी का माहौल छाया हुआ है, लेकिन भारत में इसका असर नहीं पड़ेगा। इसके चलते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार सकारात्मक स्तर पर खुला और जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। 

विज्ञापन


दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 792.96 अंक यानी 2.16 फीसदी की बढ़त के बाद 37,494.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 228.50 अंक यानी 2.11 फीसदी की बढ़त के बाद 11,057.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद यस बैंक का शेयर 6.33 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। एचडीएफसी के शेयर में 5.37 फीसदी की बढ़त आई, बजाज फाइनेंस के शेयर में 4.93 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 4.09 फीसदी, आईटीसी के शेयर में 2.78 फीसदी, एक्सिस बैंक के शेयर में 3.10 फीसदी, ओएनजीसी के शेयर में, 1.27 फीसदी, टीसीएस के शेयर में 1.23 फीसदी, भारती एयरटेल के शेयर में 1.21 फीसदी और एशियन पेंट्स के शेयर में 0.79 फीसदी की बढ़त आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बजाज ऑटो का शेयर 0.34 फीसदी टूटा, मारुति सुजुकी का शेयर 0.38 फीसदी, टाटा मोटर्स का शेयर 0.58 फीसदी, रिलायंस का शेयर 0.79 फीसदी, सन फार्मा का शेयर 1.96 फीसदी टूटा, टाटा स्टील का शेयर दो फीसदी टूटा और हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 2.01 फीसदी टूटकर बंद हुआ। 

तेजी के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 355.21 अंकों की बढ़त के बाद 37,056.37 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 108.60 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,938 के स्तर पर खुला था। 

इसके बाद दोपहर करीब 2:30 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 840.45 अंक यानी 2.29 फीसदी की बढ़त के बाद 37,541.45 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी की बात करें, तो 231.75 अंक यानी 2.14 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,061.10 के स्तर पर था। 

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 228.23 अंकों की बढ़त के बाद 36,701.16 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 88 अंकों की बढ़त के बाद 10,829.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed