फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market closing in green mark on monday sensex above 38000

तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, 38,000 के पार पहुंचा सेंसेक्स

Mon, 14 Oct 2019 03:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 14 Oct 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Share market closing in green mark on monday sensex above 38000

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 87.39 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 38,214.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 24.75 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के बाद 11,329.80 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, यस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज ऑटो और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों में बजाज फिन्सर्व, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, यूपीएल, बीपीसीएल, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो सोमवार को आईटी और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा और मीडिया शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। सेंसेक्स 81.16 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के बाद 38,208.24 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 30.85 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 11,335.90 के स्तर पर खुला था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 246.68 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के बाद 38,127.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 66.70 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के बाद 11,301.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed