फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on monday DHFL share fell

सोमवार को 30 फीसदी टूटा DHFL का शेयर, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बढ़त

Mon, 15 Jul 2019 03:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 15 Jul 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark on monday DHFL share fell

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 160.48 अंकों की बढ़त के बाद 38896.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 35.90 अंकों की बढ़त के बाद 11588.40 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद सोमवार को इंफोसिस, सन फार्मा, यूपीएल, टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, इंडियाबुल्स हाउसिंग और डाणी पोर्ट्स शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन

करीब 30 फीसदी टूटा डीएचएफएल का शेयर

देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में शुमार दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) का शेयर 29.78 फीसदी गिर गया। कंपनी ने शनिवार को वित्त वर्ष 2018-19 के चौथी तिमाही के नतीजों को जारी किया था, जिसमें उसको 2223 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 20.40 अंकों की गिरावट के बाद एनएसई पर डीएचएफएल का शेयर 48.10 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन डीएचएफएल का शेयर 68.50 क स्तर पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में डीएचएफएल का शेयर 61.65 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

38937.70 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 201.47 अंकों की बढ़त के साथ 38937.70 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की बात करें, तो 47.30 अंकों की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11599.80 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed