फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on friday sensex up by more than 250 points

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 250 अंकों से ज्यादा की तेजी

Fri, 09 Aug 2019 03:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 09 Aug 2019 03:54 PM IST
सार

  • सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद
  • सेंसेक्स 254.55 अंकों की बढ़त के बाद 37,581.91 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 77.20 अंकों की बढ़त के बाद 11,109.70 के स्तर पर बंद हुआ

विज्ञापन
share market closing in green mark on friday sensex up by more than 250 points

विस्तार

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 254.55 अंकों की बढ़त के बाद 37,581.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 77.20 अंकों की बढ़त के बाद 11,109.70 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद सिप्ला, यस बैंक, टेक महिंद्रा और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, मारुति सुजुकी, बजाज फिन्सर्व और टाइटन कंपनी के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक और फार्मा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं ऑटो, एफएमसीजी और एनर्जी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 141.42 अंकों की बढ़त के बाद 37,468.78 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 49.40 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,081.90 के स्तर पर खुला। 



बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 636.86 अंकों की बढ़त के बाद 37,327.86 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 177 अंकों की बढ़त के बाद 11,0325 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed