फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Budget 2019 Highlights: share market closing in green mark on friday due to budget 2019

बजट 2019 से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में गिरावट

Fri, 05 Jul 2019 04:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 05 Jul 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Budget 2019 Highlights: share market closing in green mark on friday due to budget 2019

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे संसद में पूर्ण बजट पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट है। ऐसे में आज दिनभर शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुक्रवार को सुबह सेंसेक्स 40,000 के पार पहुंच गया था। लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ।

विज्ञापन

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 394.67 अंकों की गिरावट के साथ 39513.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 135.60 अंकों की गिरावट के बाद 11811.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले दोपहर 1:30 बजे के करीब 353.35 अंक यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के बाद सेंसेक्स 39554.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 123.25 अंक यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के बाद 11823.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद शुक्रवार को यस बैंक, यूपीएल, एनटीपीसी और वेदांता के शेयरों में चार से आठ फीसदी की गिरावट आई। वहीं इंडियाबुल्स हाउसिंग, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयरों में एक से तीन फीसदी की बढ़त हुई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.7 फीसदी गिरा। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 68.81 अंकों की बढ़त के साथ 39908.06 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.20 अंकों की बढ़त के बाद 11938 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed