फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on friday

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद

Fri, 23 Aug 2019 03:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 23 Aug 2019 03:46 PM IST
सार

  • सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार
  • सेंसेक्स 228.23 अंकों की बढ़त के बाद 36,701.16 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 88 अंकों की बढ़त के बाद 10,829.40 के स्तर पर बंद हुआ

विज्ञापन
share market closing in green mark on friday

विस्तार

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 228.23 अंकों की बढ़त के बाद 36,701.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 88 अंकों की बढ़त के बाद 10,829.40 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद इंडसइंड बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, वेदांता, यूपीएल, बीपीसीएल और यस बैंक के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो बैंक और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, फार्मा, आईटी, ऑटो और इंफ्रा शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लाल निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 259.50 अंक यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के बाद 36,213.43 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 78.10 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,663.30 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 587.44 अंकों की गिरावट के बाद 36,472.93 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 177.30 अंकों की गिरावट के बाद 10,741.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed