फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on fourth consecutive day

शेयर बाजार गुलजार, 33700 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी जोरदार उछाल

Thu, 30 Apr 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 30 Apr 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark on fourth consecutive day
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 997.46 अंक यानी 3.05 फीसदी की बढ़त के साथ 33717.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 306.55 अंक यानी 3.21 फीसदी की तेजी के साथ 9859.90 के स्तर पर बंद हुआ। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण भारतीय शेयर बाजारों में अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, यूपीएल, ओएनजीसी, वेदांता लिमिटेड, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक, हीरो मोटोकॉर्प, इंफ्राटेल और गेल  के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, सिप्ला, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और आईटीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


बढ़त के कारण

  • यूएस फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ब्याज दरें शून्य के करीब रहेंगी। यूएस फेड का बेरोजगारी खत्म करने और महंगाई पर काबू पर जोर रहेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वैश्विक बाजारों की बात करें, तो बुधवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। इसका असर आज घरेलू बाजार पर दिखा। अमेरिका का डाउ जोंस 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 532.31 अंक ऊपर 24,633.90 पर बंद हुआ। नैस्डैक 3.57 फीसदी बढ़त के साथ 306.98 अंक ऊपर 8,914.71 पर बंद हुआ। एसएंडपी 2.66 फीसदी बढ़त के साथ 76.12 अंक ऊपर 2,939.51 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.11 फीसदी बढ़त के साथ 31.27 अंक ऊपर 2,853.71 पर बंद हुआ। साथ ही फ्रांस, इटली और जर्मनी के बाजारों में बढ़त दर्ज की गई।
  • शेयर बाजार को सरकार की ओर एक और राहत पैकेज की उम्मीद है। सरकार जल्द ही बड़ा राहत पैकेज दे सकती है। पिछले दिनों लिक्विडिटी को लेकर रिजर्व बैंक ने जो उपाय किए, उससे भी बाजार को सपोर्ट मिला।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स बढ़त पर बंद हुए। इनमें रियल्टी, मेटल, आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।



दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 2.01 फीसदी की बढ़त के साथ 658.08 अंक ऊपर 33378.24 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 2.04 फीसदी की तेजी के साथ 195.20 अंक ऊपर 9748.55 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.46 बजे सेंसेक्स 799.14 अंक यानी 2.44 फीसदी की तेजी के बाद 33519.30 के स्तर पर पहुंच गया था। निफ्टी 252.10 अंकों की बढ़त के बाद 9805.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 605.64 अंक यानी 1.89 फीसदी की बढ़त के साथ 32720.16 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 172.45 अंक यानी 1.84 फीसदी की तेजी के साथ 9553.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed