फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on 7th January 2020

बाजार में लौटी तेजी, 192 अंकों की बढ़त के बाद 40,000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

Tue, 07 Jan 2020 04:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 07 Jan 2020 04:05 PM IST
सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 192.84 अंकों की बढ़त के बाद 40,869.47 के स्तर पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 59.90 अंकों की बढ़त के बाद 12,052.95 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
share market closing in green mark on 7th January 2020

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 192.84 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के बाद 40,869.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.90 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के बाद 12,052.95 के स्तर पर बंद हुआ। गैरतलब है कि सोमवार को बाजार में जोरदार गिरावट आई थी। निवेशकों ने इस अनुमान पर दांव लगाया कि पश्चिम एशिया में तनाव अब और नहीं बढ़ेगा।

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को वेदांता लिमिटेड, जी लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट, यूपीएल, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंफ्राटेल, बीपीसीएल, इंफोसिस, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, फार्मा, मेटल, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और ऑटो शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 368.30 अंक यानी 0.91 फीसदी की बढ़त के बाद 41,044.93 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 100.30 अंक यानी 0.84 फीसदी की बढ़त के बाद 12,093.35 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 9:45 बजे सेंसेक्स 549.05 अंक यानी 1.35 फीसदी की बढ़त के बाद 41,225.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 156.30 अंक यानी 1.30 फीसदी की बढ़त के बाद 12,149.35 के स्तर पर पहुंच गया। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 787.98 अंक यानी 1.90 फीसदी की गिरावट के बाद 41,676.63 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 233.60 अंक यानी 1.91 फीसदी की गिरावट के बाद 11,993.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed