फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing gains, silver price highest in last three and half months

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, साढ़े तीन महीने के निचले स्तर पर आई चांदी

Tue, 09 Apr 2019 04:46 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 09 Apr 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
share market closing gains, silver price highest in last three and half months

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 238.69 अंकों की बढ़त के साथ 38939.22 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.50 अंकों की बढ़त के बाद 11672 के स्तर पर बंद हुआ। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए थे। बैंकिंग और आईटी स्टॉक्स में अच्छी खरीदारी के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिली। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

यस बैंक, विप्रो, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज ऑटो के स्टॉक्स हरे निशान पद बंद हुए। इनमें 2.19 फीसदी से लेकर 4.42 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, एशियन पेन्ट्स, भारती एयरटेल, इंफोसिस, यूपीएल और ओएनजीसी के स्टॉक्स शामिल रहे। इनमें 0.39 फीसदी से लेकर 3.10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

दिनभर के कारोबार के बाद सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो इसमें कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के अतिरिक्त बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। हरे निशान पर बंद होने वाले सेक्टर्स में ऑटो, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी, मेटल, पीएसयू और आईटी सेक्टर्स शामिल रहे। सबसे जोरदार तेजी ऑटो और मेटल सेक्टर में देखने को मिली। बैंकिंग स्टॉक्स में भी अच्छी खरीदारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

share market closing gains, silver price highest in last three and half months

साढ़े तीन महीने के निचले स्तर पर आई चांदी

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सराफा बाजार में आभूषण निर्माताओं द्वारा जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोना 235 रुपये लुढ़ककर 32,980 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 660 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ साढ़े तीन महीने के निचले स्तर 38,010 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना रहा सोना चांदी का दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर रहने से सोने में तेजी रही। सोना हाजिर 2.18 डॉलर चढ़कर 1,300.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की बढ़त में 15.24 डॉलर प्रति औंस पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed