सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 37,500 के नीचे
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 52.16 अंकों की बढ़त के बाद 37,402.49 के स्तर पर बंद हुआ
- निफ्टी 6.10 अंकों की बढ़त के बाद 11,053.90 के स्तर पर बंद हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 52.16 अंकों की बढ़त के बाद 37,402.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 6.10 अंकों की बढ़त के बाद 11,053.90 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड और गेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें सन फार्मा, टेक महिंद्रा, भारती इंफ्राटेल, विप्रो और एक्सिस बैंक के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो ऑटो, एफएमसीजी और मेटल लाल निशान पर बंद हुए। वहीं इंफ्रा, आईटी और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए।
हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 206.35 अंकों की बढ़त के बाद 37,556.68 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 61.80 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,109.60 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 38.80 अंकों की बढ़त के बाद 37,350.33 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 18.40 अंकों की बढ़त के बाद 11,047.80 के स्तर पर बंद हुआ था।