सोमवार को 793 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों में मचा हाहाकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट पेश होने के दो दिन के अंदर ही शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। दिनभर के कारोबार के बाद सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 792.82 अंक यानी 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 38720.57 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 247.20 अंक यानी 2.09 फीसदी की गिरावट के बाद 11564 के स्तर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी दिन भी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को सेंसेक्स 394.67 अंकों की गिरावट के साथ 39513.39 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 135.60 अंकों की गिरावट के बाद 11811.20 के स्तर पर बंद हुआ था।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद सोमवार को बजाज फिन्सर्व का शेयर 10 फीसदी टूटा। बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, आईओसी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, मारुति सुजुकी और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर चार से आठ फीसदी टूटे।
गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
| कंपनी | गिरावट (फीसदी में) |
| माइंडट्री | 11 |
| केआरबीएल | 12 |
| पीएनबी | 10.50 |
| जेपी एसोसिएट्स | 9.70 |
| बैंक ऑफ इंडिया | 7.51 |
इन शेयरों की वजह से 400 अंक टूटा था सेंसेक्स
शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में आई गिरावट से सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटा था।
वैश्विक संकेत के चलते सोना वायदा भाव चढ़ा
वैश्विक बाजार के स्थिर रुख के बीच सटोरियों के अपने सौदे बढ़ाने से सोमवार को वायदा बाजार में सोने का भाव 0.38 फीसदी बढ़कर 34,818 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।
एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी सौदों के लिए सोने का भाव 235 रुपये अथवा 0.38 फीसदी बढ़कर 34,818 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके लिए 16,465 लॉट का कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर यह है सोने का भाव
विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के सौदे बढ़ाने के साथ मजबूत वैश्विक रुख से वायदा कारोबार में सोने के भाव में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.03 फीसदी बढ़कर 1,408.10 डॉलर प्रति औंस रहा।
चांदी वायदा भाव 0.7 फीसदी तेज
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सटोरियों के अपने सौदे बढ़ाने से सोमवार को वायदा बाजार में चांदी का भाव 0.7 फीसदी बढ़कर 38,180 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
एमसीएक्स पर जुलाई डिलीवरी सौदों के लिए चांदी का भाव 265 रुपये अथवा 0.7 फीसदी बढ़कर 38,180 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसके लिए 19,015 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह सितंबर अनुबंध के सौदों के लिए 498 लॉट के कारोबार में यह भाव 207 रुपये अथवा 0.54 फीसदी चढ़कर 38,884 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
वैश्विक स्तर पर यह है चांदी का भाव
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.59 प्रतिशत बढ़कर 15.09 डॉलर प्रति औंस रहा।