Stock Market: बाजार में ‘हिंडनबर्ग इफेक्ट’, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा, निफ्टी लाल निशान पर बंद
Sensex Closing Bell: अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। कंपनी के ज्यादातर शेयरों में लोअर सर्किट लगा। एफएमसीजी और आईटी सेक्टर के शेयरों में बढ़त दिखी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद बाजार में जारी उठा-पटक जारी है। गुरुवार के कारोबारी सेशन में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 224.16 अंकों की बढ़त के साथ 59,932.24 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 5.90 अंकों की गिरावट के साथ 17610.40 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 156 अंकों की मजबूती के साथ 40669 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। गुरुवार को बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी दिखी।
अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर करीब 27 फीसदी की गिरावट के साथ 1565 रुपये के स्तर पर बंद हुए। पूरे दिन के ट्रेडिंग सेशन में यह 1495 रुपये तक फिसला। यह कंपनी के पिछले 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर है। कंपनी के ज्यादातर शेयरों में लोअर सर्किट लगा। अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट का बड़ा कारण सिटी ग्रुप की तरफ से लिया गया फैसला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिटी ग्रुप ने अदाणी सिक्योरिटीज के मार्जिन लोन पर रोक लगाने का फैसला किया है। इससे पहले क्रेडिट सुईस ने अदाणी समूह के बॉन्ड को स्वीकार करने से मना कर दिया था। इसके बाद सिटी ग्रुप के फैसले की खबरें आईं। इन खबरों के बाद अदाणी समूह के ज्यादातर शेयरों में लोअर सर्किट लगा और अधिकतर स्टॉक्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए। एफएमसीजी और आईटी सेक्टर के शेयरों में बढ़त दिखी। बजट 2023-24 में सिगरेट पर टैक्स बढ़ाने के बावजूद आईटीसी के शेयरों में करीब 5 फीसदी की तेजी दिखी। गुरुवार को यह 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।