{"_id":"5b44a1144f1c1bb9248b5a98","slug":"share-market-closes-on-a-record-of-5-month-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, 270 रुपये लुढ़का सोना","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
5 महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, 270 रुपये लुढ़का सोना
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jul 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनियों द्वारा दर्ज की जा रही बेहतर आय के उत्साह में बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी बनाते हुए पांच महीने से अधिक के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 304.90 अंकों की तेजी के साथ 36,239.62 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में कुल 665.07 अंकों की तेजी दर्ज की जा चुकी है। इसके साथ ही सेंसेक्स अपने ऐतिहासिक ऊपरी स्तर से कुछ ही नीचे रह गया है। इस साल 29 जनवरी को इसने 36,443.98 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छुआ था।
विज्ञापन
इसी तरह एनएसई का निफ्टी 94.35 अंकों की तेजी के साथ 10,947.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पूरे कारोबारी सत्र के दौरान अपने महत्वपूर्ण स्तरों 36,000 और 10,900 से ऊपर बने रहे, जिससे निवेशकों में लिवाली के जबरदस्त माहौल का पता चलता है। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 740.39 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की थी।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को भी वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने तथा डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से सोमवार को ऊर्जा, पूंजीगत वस्तुओं, बिजली तथा बैंकिंग क्षेत्रों की कंपनियों के शेयरों में शानदार लिवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगभग 277 अंकों की तेजी के साथ पांच महीने से अधिक अवधि के उच्च स्तर 35,934.72 पर बंद हुआ।
31380 पर आया सोना
कमजोर वैश्विक रुझान व स्थानीय आभूषण निर्माताओं का ओर से मांग में अभाव से सोना 270 रुपये गिरा। मंगलवार को सराफा बाजार में आई इस गिरावट से सोना 31,380 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। वहीं औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठाव से चांदी 100 रुपये टूटकर 40,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.09 फीसदी लुढ़ककर 1,256.10 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.28 फीसदी गिरकर 16.03 डॉलर प्रति औंस पर रही। देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 270 रुपये गिरकर क्रमश: 31,380 रुपये व 31,230 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा।