{"_id":"5cf647a6bdec22070352c8c9","slug":"share-market-closed-with-red-mark-on-tuesday-rise-in-price-of-silver","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, चांदी की कीमतों में तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, चांदी की कीमतों में तेजी
Tue, 04 Jun 2019 04:14 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 04 Jun 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 184.08 अंकों की गिरावट के साथ 40083.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.80 अंकों की गिरावट के साथ 12021.70 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और टीसीएस के स्टॉक्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिनभर के कारोबार के बाद मंगलवार को यस बैंक, भारती इंफ्राटेल, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और वेदांता के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए।वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और टीसीएस के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को आईटी और फार्मा एक फीसदी से भी अधिक गिरे। ऑटो, एनर्जी और एफएमसीजी भी लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
40135.53 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स
132.09 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 40135.53 के स्तर पर खुला था। बात अगर निफ्टी की करें तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन 37.30 अंकों की गिरावट के साथ निफ्टी 12051.20 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन
चांदी वायदा कीमतों में 0.32 फीसदी की तेजी
बाजार की मजबूत मांग के कारण सटोरियों की ताजा लिवाली से वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 36,829 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने की डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 116 रुपये अर्थात 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 36,829 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 25,839 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने चांदी कीमतों में तेजी आने का श्रेय व्यापारियों की ताजा लिवाली को दिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 14.79 डॉलर प्रति औंस हो गयी।