फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closed with green mark rise in price of gold

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी, 31600 रुपये प्रति दस ग्राम हुआ सोने का भाव

Tue, 28 May 2019 04:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 28 May 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
share market closed with green mark rise in price of gold

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 66.44 अंकों की बढ़त के बाद 39749.73 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 16.40 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 11941.20 के स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिनभर के कारोबार के बाद मंगलवार को भारती इंफ्राटेल, बजाज ऑटो, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, यस बैंक, इंफोसिस और कोल इंडिया के स्टॉक्स शामिल हैं।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को ऑटो, इंफ्रा और पीएसयू बैंक में गिरावट आई। वहीं आईटी, फार्मा और मेटल में थोड़ी बढ़त हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 248.57 अंकों की बढ़त के बाद 39683.29 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 80.70 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 11924.80 के स्तर पर पहुंचा था। 

share market closed with green mark rise in price of gold

सोने का वायदा भाव चढ़ा

सटोरियों द्वारा ताजा सौदे किए जाने से मंगलवार को सोने का वायदा भाव 0.06 फीसदी चढ़कर 31,631 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का जून अनुबंध 18 रुपये या 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 31,631 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। इसमें 4,954 लॉट का कारोबार हुआ। 

विश्लेषकों ने कहा कि सटोरियों के ताजा सौदे की वजह से सोने के वायदा भाव में तेजी आई। 

हालांकि, वैश्विक बाजार के कमजोर रुख से यह लाभ सीमित रहा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.11 फीसदी के नुकसान से 1,287.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed