शेयर बाजार ने बनाया नया रिकार्ड, 39275 के पार हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानि मंगलवार को शेयर बाजार ने नया रिकार्ड बनाया। मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स में 369.80 अंकों की बढ़त हुई। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 96.80 अंकों की बढ़त देखी गई।
39275.64 के स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स
दिनभर के कारोबार के बाद 369.80 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 39275.64 के स्तर पर पहुंचा। बात अगर निफ्टी की करें तो 96.80 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11787.20 के स्तर पर पहुंचा।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी और अडाणी पोर्ट्स के स्टॉक्स हरे निशान के साथ बंद हुए। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें टाटा मोटर्स, विप्रो, सिप्ला, गेल और इंफोसिस के स्टॉक्स शामिल रहे।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो पीएसयू और आईटी के अतिरिक्त बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, इंफ्रा और एफएमसीजी शामिल हैं।
जौहरियों की मांग से सोना 170 रुपये मजबूत
सोने के दाम में चार दिन से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लगा और यह दिल्ली में 170 रुपये की बढ़त के साथ 32,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आल इंडिया सराफा एसोसएिशन के अनुसार स्थानीय जौहरियों की लिवाली बढ़ने से इसमें तेजी आयी।
चांदी के दाम में भी हुआ इजाफा
औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं के उठाव से चांदी की कीमत भी 250 रुपये मजबूत होकर 38,350 रुपये किलो पर पहुंच गयी।
कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय जौहरियों की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आयी। हालांकि वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से लाभ पर अंकुश लगा।
पिछले चार कारोबारी सत्रों में सोने के दाम में 450 रुपये की गिरावट आयी थी। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी तथा 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 170-170 रुपये की बढ़त के साथ 32,790 तथा 32,620 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि गिन्नी का भाव 26,400 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रहा।