हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी 12000 के करीब, 150 रुपये फिसला सोने का दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 329.92 अंकों की बढ़त के बाद 39831.97 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 84.80 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 11945.90 के स्तर पर पहुंच गया।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को भारती एयरटेल, एनटीपीसी, यस बैंक, बजाज फाइनेंस और बीपीसीएल के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा और एम एंड एम के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को आईटी, इंफ्रा, पीएसयू बैंक और एनर्जी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं फार्मा, ऑटो और मेटल लाल निशान पर बंद हुए।
बढ़त के साथ खुला था शेयर बाजार
गुरुवार को 36.91 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 39538.96 के स्तर पर खुला था। बात अगर निफ्टी की करें तो सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन 14.60 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11875.70 के स्तर पर खुला था।
बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 247.68 अंकों की गिरावट के बाद 39502.05 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 67.70 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11861.10 के स्तर पर पहुंचा था।
150 रुपये फिसला सोने का दाम, चांदी में 75 रुपये की तेजी
घरेलू जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को सोने का दाम 150 रुपये फिसला, जिसके बाद ये 32,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं 75 रुपये की तेजी के बाद चांदी का दाम 37,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंचा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों धातुओं की कीमत में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 3.55 डॉलर की गिरावट के साथ 1,276.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.57 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।