फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closed with green mark, fall in price of gold

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी 12000 के करीब, 150 रुपये फिसला सोने का दाम

Thu, 30 May 2019 04:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 30 May 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
share market closed with green mark, fall in price of gold

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 329.92 अंकों की बढ़त के बाद 39831.97 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 84.80 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 11945.90 के स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को भारती एयरटेल, एनटीपीसी, यस बैंक, बजाज फाइनेंस और बीपीसीएल के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा और एम एंड एम के स्टॉक्स शामिल हैं।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को आईटी, इंफ्रा, पीएसयू बैंक और एनर्जी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं फार्मा, ऑटो और मेटल लाल निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़त के साथ खुला था शेयर बाजार

गुरुवार को 36.91 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 39538.96 के स्तर पर खुला था। बात अगर निफ्टी की करें तो सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन 14.60 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11875.70 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 247.68 अंकों की गिरावट के बाद 39502.05 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 67.70 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11861.10 के स्तर पर पहुंचा था।

150 रुपये फिसला सोने का दाम, चांदी में 75 रुपये की तेजी





घरेलू जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को सोने का दाम 150 रुपये फिसला, जिसके बाद ये 32,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं 75 रुपये की तेजी के बाद चांदी का दाम 37,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंचा। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों धातुओं की कीमत में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 3.55 डॉलर की गिरावट के साथ 1,276.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.57 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed