{"_id":"61972824c98b2111a77571e4","slug":"share-market-close-today-19-november-on-gurunanak-jayanti-nse-nifty-bse-sensex","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market News: आज गुरुनानक जयंती पर बंद रहेंगे शेयर बाजार, जानें कब शुरू होगा कारोबार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market News: आज गुरुनानक जयंती पर बंद रहेंगे शेयर बाजार, जानें कब शुरू होगा कारोबार
Fri, 19 Nov 2021 10:01 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:01 AM IST
सार
Stock Market News: आज गुरुनानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। बीएसई और एनएसई दोनों में अब सोमवार 22 नवंबर को फिर से कारोबार शुरू होगा।
विज्ञापन
शेयर बाजार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज गुरुनानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे, जबकि फॉरेक्स मार्केट और कमोडिटी मार्केट में भी कोई कारोबार नहीं होगा। बीएसई और एनएसई दोनों में अब सोमवार 22 नवंबर को फिर से कारोबार शुरू होगा।
विज्ञापन
कमोडिटी मार्केट में शाम को होगा कारोबार
घरेलू शेयर बाजार और फॉरेक्स मार्केट पूरी तरह से बंद रहेंगे, लेकिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज आज शाम पांच बजे तक ही बंद रहेंगे। इसके बाद शनिवार और रविवार के अवकाश के कारण बाजार में कारोबार नहीं होगा।
विज्ञापन
गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार के साथ ही एशियाई बाजार में गिरावट देखी गई थी। इसका असर घरेलू बाजार पर पड़ा। गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 372.32 अंकों की फिसलकर 59,636.01 और निफ्टी 133.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,764.80 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन