फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market All Time High Sensex Nifty Share Market News and Updates

All Time High: 2013 में 21 हजार का रहा सेंसेक्स अब 63500 के पार, जानें 10 वर्षों में कैसे तीन गुना हुआ बाजार

Sat, 17 Jun 2023 04:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 17 Jun 2023 04:49 PM IST
सार

Share Market All Time High: सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई 63,583.07 है जबकि पिछले 52 हफ्तों का लो 50,921.22 है। एनएसई निफ्टी में भी लगातार तेजी दिखी है। अगर सेंसेक्स में हुई वृद्धि को ही आधार मानें तो वर्ष 2020 में निफ्टी के स्तर 13981 के स्तर को देखते हुए इस दशक के अंत तक यह 56,000 के लेवल तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Share Market All Time High Sensex Nifty Share Market News and Updates
बाजार का हाल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार लंबी समय अवधि में मोटा मुनाफा देने के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 1979 में सेंसेक्स की स्थापना के बाद से हर दशक में यह चार गुनी रफ्तार से बढ़ा है। इस हफ्ते सोमवार से शुक्रवार के बीच सेंसेक्स में एक फीसदी से अधिक का उछाल आया। इस दौरान सेंसेक्स 700.50 (1.12%) अंकों की बढ़त के साथ 63,384.58 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस हफ्ते सोमवार 12 जून को सेंसेक्स 62,960.73 के लेवल पर खुला था। बीते एक हफ्ते के दौरान यह 63,520.36 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा।

विज्ञापन

2014 से अब तक सेंसेक्स ने ऐसे लगाई छलांग

वर्ष ओपन हाई लो क्लोज
2014 21,222.19 28,822.37 19,963.12 27,499.42
2015 27,485.77 30,024.74 24,833.54 26,117.54
2016 26,101.50 29,077.28 22,494.61 26,626.46
2017 26,711.15 34,137.97 26,447.06 34,056.83
2018 34,059.99 38,989.65 32,483.84 36,068.33
2019 36,161.80 41,809.96 35,287.16 41,253.74
2020 41,349.36 47,896.97 25,638.90 47,751.33
2021 47,785.28 62,245.43 46,160.46 58,253.82
2022 58,310.09 63,583.07 50,921.22 60,840.74
2023 60,871.24 63,520.36 57,084.91 63,384.58

सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई है 63,583.07

बता दें कि सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई 63,583.07 है जबकि पिछले 52 हफ्तों का लो 50,921.22 है। एनएसई निफ्टी में भी लगातार तेजी दिखी है। अगर सेंसेक्स में हुई वृद्धि को ही आधार मानें तो वर्ष 2020 में निफ्टी के स्तर 13981 के स्तर को देखते हुए इस दशक के अंत तक यह 56,000 के लेवल तक पहुंच सकता है। बीते एक हफ्ते के दौरान निफ्टी 230.55 (1.24%) अंकों की बढ़त के साथ 18,826.00 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। यह भी लगभग ऑल टाइम हाई के पास है। वर्ष 2014 से अब के तक के सेंसेक्स के सफर की बात करें तो जनवरी 2022 में जो सेंसेक्स 21,222.19 के लेवल पर था वह 2023 में 63500 का आंकड़ा पार कर कर चुका है। इस दौरान दिसंबर 2022 में यह अपने ऑल टाइम हाई 63,583.07 के स्तर तक पहुंच चुका है।  
विज्ञापन

बीते 10 वर्षों में निफ्टी 211 प्रतिशत मजबूत हुआ

एक दशक पहले जो निफ्टी 6000 का स्तर भी हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा था। 10 वर्षों के बाद दिसंबर 2022 में वहीं निफ्टी 18900 के करीब पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में फिर कमजोरी दर्ज की गई पर एक बार फिर यह इसी लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी के 50 शेयरों का मार्केट कैप 14,920,255.38 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले एक दशक के दौरान निफ्टी 211% की आश्यचर्यजनक वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2022 में मैक्रोइकोनॉमिक अनिश्चितताओं और जियोपॉलिटिकल तनावों के कारण बाजार में आए उठा-पटक के बावजूद भारतीय बाजार ने अपने समकक्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया और ऑलटाइम हाई का आंकड़ा छू लिया। जानकारों का मानना है कि वर्ष 2030 तक निफ्टी ऊंचाईयों को हासिल करते हुए 50,000 का आंकड़ा छू सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed